Tradescantia pallida


Purple-heart Plant


Common Name -: Purple secretia
Botanical Name -: Tradescantia pallida
Kingdom -: Plantae
Order -: Commelinales
Family -: Commelinaceae 
Other Common Names -: Purple secretia, Purple-heart, Purple queen, etc.

सामान्य जानकारी -: पर्पल हार्ट प्लांट डार्क बैंगनी रंग की पत्तियों और शाखाओं वाला एक सदाबहार (Perennial) पौधा है। यह घर की क्यारियों, गमले और लटकने वाले बास्केट (Hanging basket) में लगाने के लिए अच्छा Ornamental plant है। पर्पल हार्ट प्लांट एक लो-मेंटीनेन्स वाला पौधा है जिसे कोई खास केयर की जरूरत भी नहीं पड़ती है। पर्पल हार्ट प्लांट का बोटैनिकल नाम Tradescantia pallida है। हरियाली के बीच में यह पौधा अपने बैंगनी रंग से अच्छा Contrast look देता है।

पर्पल हार्ट प्लांट को लॉन, पार्क, रास्ते के किनारे पर झाड़ी (Bush), बाड़ के रूप में बहुत लगाया जाता है। पर्पल हार्ट पौधे की ऊंचाई करीब 8-12 इंच और फैलाव 1 से 1.5 फुट तक हो सकता है। इसकी पत्तियां 5-7 इंच लंबी और तने मांसल होते हैं।

गर्मियों के मौसम में इस पौधे पर हल्के बैंगनी-गुलाबी रंग के 1/2 इंच छोटे फूल आते हैं, लेकिन मुख्यतः यह पौधा अपने यूनिक कलर की पत्तियों की वजह से पसंद किया जाता है। जमीन में लगाने पर यह पौधा तेजी से बढ़ता और घना हो जाता है। आप एक बड़े गमले में इसके 2-3 पौधे लगा सकते हैं या 4-6 इंच साइज़ के गमले में 1 पौधा लगा सकते हैं।

Benefits of Purple-heart Plant -: 

  • यह एक सजावटी पौधें के रूप में उपयोग किया जाता हैं।
  • इसका उपयोग House Plant के रूप में किया जाता हैं।
  • इन पौधों को आमतौर पर इनके गहरे बैंगनी रंग के कारण सजावटी पौधे के रूप में उगाया जाता है, जो बागीचे या घर को सुंदर बनाते है।
  • इन्हें उगाना भी आसान है और यह वातावरण के प्रति कठोर भी होते हैं। जिससे यह विपरीत परिस्थितियों में भी आसानी से जीवित रहते हैं।
  • इसका प्रसार आसानी से किया जा सकता है।
  • यह घर की खूबसूरती को बढ़ाने के साथ हवा की गुणवत्ता में भी बढ़ोतरी करता है।
  • Purple-heart Plant, इनडोर वायु गुणवत्ता में सुधार करता हैं।

औषधीय महत्व -:  ये पौधे अक्सर अपने नीले या बैंगनी रंग के पत्तों और फूलों के कारण सजावटी उद्देश्यों के लिए उगाए जाते हैं, लेकिन इन्हें माइकोसल संक्रमण, यौन रोग , घाव सहित कई बीमारियों के इलाज के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है।


Creator -: Siya Lodhi ( B.Sc. 3rd Year )


 


Comments