Hibiscus rosa-sinensis

 गुड़हल

सामान्य नाम -: गुड़हल

Botanical Name -: Hibiscus rosa-sinensis

Kingdom -: Plantae

Order -: Malvales

Family -: Malvaceae

Other Common Names -:  जवाकुसुम, रोज़ मैलो, क्लाउन हिबिस्कस, चाइना रोज़, रोज़ ऑफ़ शेरोन, एल्थिया , Hibiscus, etc.

सामान्य जानकारी -: गुड़हल या जवाकुसुम वृक्षों के मालवेसी परिवार से संबंधित एक फूलों वाला पौधा है। यह विश्व के समशीतोष्ण, उष्णकटिबंधीय और अर्द्ध उष्णकटिबंधीय क्षेत्रों में पाया जाता है। गुडहल जाति के वृक्षों की लगभग 200-220 प्रजातियाँ पाई जाती हैं, जिनमें से कुछ वार्षिक तथा कुछ बहुवार्षिक होती हैं। साथ ही कुछ झाड़ियाँ और छोटे वृक्ष भी इसी प्रजाति का हिस्सा हैं।

औषधीय गुण -: 

  1. भारतीय पारंपरिक चिकित्सा पद्धति आयुर्वेद के अनुसार सफेद गुड़हल की जड़ों को पीस कर कई दवाएँ बनाई जाती हैं।
  2. इस फूल में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रित रखने में मददगार होते हैं। 
  3. वैज्ञानिकों के मुताबिक चूहों पर किए गए अध्ययन में पाया गया कि गुड़हल का अर्क कोलेस्ट्रोल को कम करने में सहायक है। इसलिए यह मानवों पर भी कारगर होगा।
Creator -: Siya Lodhi ( B.Sc. 3rd Year )

Comments