Pinus roxburghii

Chir Pine 

Common Name -: Chir pine

Botanical Name -: Pinus roxburghii

Kingdom -: Plantae

Order -: Pinales

Family -: Pinaceae

Other Common Names -: chir pine or longleaf Indian pine, चीड़ का पेड़, etc. 

सामान्य जानकारी -: चीड़, एक सपुष्पक किन्तु अनावृतबीजी पौधा है। यह पौधा सीधा और लम्बाई में बढ़ता है। इसमें शाखाएँ तथा प्रशाखाएँ निकलकर शंक्वाकार आकार की रचना करती हैं। चीड़ के वृक्ष पृथ्वी के उत्तरी गोलार्ध में पाए जाते हैं। इनके विस्तार के मुख्य स्थान उत्तरी यूरोप, उत्तरी अमेरिका, उत्तरी अफ्रीका के शीतोष्ण भाग तथा एशिया में भारत, बर्मा, जावा, सुमात्रा, बोर्नियो और फिलीपींस द्वीपसमूह हैं।

चीड़ की लकड़ी काटकर आसवन द्वारा टार तेल (tar oil), तारपीन, पाइन आयल, अलकतरा (tar) और कोयला प्राप्त करते हैं। कुछ जातियों की पत्तियों से चीड़ की पत्ती का तेल (pine leaf oil) बनाते हैं, जिसका यथेष्ट औषधीय महत्व है। पत्तियों के रेशों से चटाई आदि बनती हैं।

औषधीय उपयोग -: चीड़ के पेड़ से निकलने वाले गोंद को कई रोगों के इलाज में उपयोगी पाया गया है। इसके अलावा इसकी लकडियां, छाल आदि मुंह और कान के रोगों को ठीक करने के अलावा अन्य कई समस्याओं में भी उपयोगी हैं।

चीड़ के तेल में भी एंटीइन्फ्लामेट्री (सूजन कम करने वाला) गुण पाए जाते हैं। जो सूजन कम करने में फायदेमंद हैं।


Creator - Sourabh Manjhi ( B.Sc. 3rd Year )

Comments