Chrysanthemum indicum

गुलदाउदी

Common Name -: गुलदाउदी

Botanical Name -: Chrysanthemum indicum

Kingdom -: Plantae

Order -: Asterales

Family -: Asteraceae

सामान्य जानकारी -: गुलदाउदी (Chrysanthemum) एक मौसमी सजावटी फूलों का पौधा है। इसकी लगभग 30 प्रजातियाँ पाई जाती हैं। मुख्यतः यह एशिया और पूर्वोत्तर यूरोप मे पाया जाता है। ग्रीक भाषा के (Anemone) अनुसार क्राइसैंथिमम शब्द का अर्थ स्वर्णपुष्प है। इस जाति का पुष्प छोटा तथा सम्मित एनीमोन सदृश होता है।

गुलदाउदी एक सजावटी पौधा है। दुनियाभर में इसकी लगभग 30 प्रजातियां पाई जाती हैं। इसकी जड़ें शाखादार, रेशेदार होती हैं। तना कोमल होता है। पत्तियों की कोर कटी होती है। गुलदाउदी के फूल गुलाबी, नारंगी, सफेद आदि अनेक रंगों में पाए जाते हैं। गुलदाउदी का वानस्पतिक नाम Chrysanthemum indicum Linn. है। इसमें क्राईसेन्थिमम का मतलब है सोने का फूल और इंडिकम का अर्थ है भारत का। गुलदाउदी के विभिन्न नाम निम्न प्रकार हैं-

  • हिंदी - सेवती, गुलदाउदी
  • अंग्रेजी - इंडियन क्राइसेन्थिमम
  • संस्कृत - शतपत्री, सेवन्ती


औषधीय गुण -: 

  1. छाती में दर्द होने पर गुलदाउदी के फूलों का प्रयोग किया जाता है।
  2. गुलदाउदी के फूल में ऐसे गुण होते हैं जिनके कारण यह गैस के कारण होने वाले पेट दर्द को भी ठीक कर देता है।
  3. Chrysanthemum के फूलों का सेवन करने से दिल का स्वास्थ्य भी ठीक रहता है।
  4. गुलदाउदी के फूलों में शीत गुण होता है जिस वजह से जले-कटे की जलन के साथ-साथ चोट के घाव को भरने में भी मददगार साबित होता है।
  5. गुलदाउदी का फूल चक्कर (Dizziness) आने की समस्या से भी निजात दिलाते हैं।
  6. मुंह के छाले होने पर कुछ खाने पीने में तो दिक्कत होती ही है साथ ही मुंह में जलन भी होती है। इस परेशानी से बचने के लिए आप गुलदाउदी का सेवन कर सकते हैं। इसमें पाए जाने वाले शीत गुण मुंह की जलन से राहत दिलाते हैं। 
Creator - Vinita Uikey ( B.Sc. 3rd Year )

Comments