Neolamarckia cadamba

कदंब का पेड़

Common Name -: कदम्ब

Botanical Name -: Neolamarckia cadamba

Kingdom -: Plantae

Order -: Gentianales

Family -: Rubiaceae

Other Common Names -: नीप, प्रियक, कदम्ब, वृत्तपुष्प, हलिप्रिय, आदि।

सामान्य जानकारी -: हिंदू धर्म में कदंब के पेड़ का काफी महत्व होता है। बुजुर्ग लोग बताते हैं कि भगवान श्री कृष्ण कदंब के पेड़ पर ही चढ़ते थे। भारत में हर जगह कदंब का वृक्ष पाया जाता है। कदंब का वृक्ष औषधीय गुणों से भरपूर है। इसलिए आयुर्वेद में कदंब के पेड़ के काफी फायदे मिलते हैं।

इसकी ऊँचाई 20-40 फ़ीट के मध्य तक होती है। पत्ते महुवा से मिलते हैं, पर थोड़े छोटे और चमकीले होते हैं। वर्षा ऋतु पर इस पर फूल आते हैं। इसके डंठल पर चक्राकार पीले गुच्छे के रूप में बहुत छोटे सुगंधमय फूल होते हैं। कहा जाता है कि बादलों की गर्जना से इसके फूल अचानक खिल उठते हैं। पीला पराग झरने के बाद, पकने पर लाल हो जाते हैं। इसे 'हरिद्र' और 'नीप' भी कहा जाता था। फूलों में से इत्र निकाला जाता है। 

औषधीय गुण -: कदंब का पेड़ दक्षिण और दक्षिण पूर्व एशिया में पाया जाने वाला एक सुंदर और बड़ा सदाबहार पेड़ है. ये पेड़ विशेष रूप से अपने औषधीय गुणों के लिए जाना जाता है क्योंकि ये कई बीमारियों को दूर करने में मदद कर सकता है।

औषधीय उपयोग -: कदम्ब का फल खांसी, जलन, योनिरोग (वैजाइना संबंधित रोग), मूत्रकृच्छ्र (मूत्र संबंधी रोग), रक्तपित्त (नाक-कान से खून निकलना), अतिसार (दस्त), प्रमेह (डायबिटीज), मेदोरोग (मोटापा) तथा कृमिरोग नाशक होते हैं। कदम्ब के पत्ते कड़वे, छोटे, भूख बढ़ाने में सहायक तथा अतिसार या दस्त में फायदेमंद होते हैं।


Creator - Sourabh Manjhi ( B.Sc. 3rd Year )

Comments