Prosopis cineraria

शमी का पेड़

Common Name -: शमी

Botanical Name -: Prosopis cineraria

Kingdom -: Plantae

Order -: Fabales

Family -: Fabaceae

Other Common Names -: खेजड़ी, जांट or जांटी, सांगरी, छोंकरा, जंड, कांडी, वण्णि, शमी, सुमरी आदि।

सामान्य जानकारी -: खेजड़ी या शमी एक वृक्ष है जो थार के मरुस्थल एवं अन्य स्थानों में पाया जाता है। यह वहां के लोगों के लिए बहुत उपयोगी है। इसके अन्य नामों में घफ़, खेजड़ी, जांट or जांटी, सांगरी, छोंकरा, जंड, कांडी, वण्णि, शमी, सुमरी आते हैं। इसका व्यापारिक नाम कांडी है। यह वृक्ष विभिन्न देशों में पाया जाता है जहाँ इसके अलग अलग नाम हैं।

इसका फूल मींझर कहलाता है। इसका फल सांगरी कहलाता है, जिसकी सब्जी बनाई जाती है। यह फल सूखने पर खोखा कहलाता है जो सूखा मेवा है। इसकी लकड़ी मजबूत होती है जो किसान के लिए जलाने और फर्नीचर बनाने के काम आती है। इसकी जड़ से हल बनता है।

औषधीय गुण -: 

  1. आंखों का दर्द ठीक करता है।
  2. खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करता है।
  3. दस्त में फायदेमंद होता हैं।
  4. पेशाब से जुड़ी दिक्कतों में फायदेमंद होता हैं।
  5. खुजली दूर करता है।

औषधीय उपयोग -: 

  1. औषधि के क्षेत्र में इस पौधे का बहुत महत्व है। कई बीमारियों जैसे मानसिक विकार, सिज़ोफ्रेनिया, श्वसन मार्ग के संक्रमण, दाद, दस्त, प्रदर, आदि के इलाज में इसका इस्तेमाल किया जाता है।
  2. पौधे के विभिन्न भागों का इस्तेमाल कई औषधीय उद्देश्यों के लिए किया जाता है। सूखी छाल को अल्सर के उपचार में इस्तेमाल किया जाता है, और पिसी हुई छाल का काढ़ा गले में खराश और दांत दर्द में राहत देता है। इसके पत्तों की औषधि का इस्तेमाल एंटीसेप्टिक और पेचिश में किया जाता है।
  3. इसके पत्तों के रस का इस्तेमाल आंत में मौजूद परजीवी कृमियों को मारने हेतु किया जाता है। फली का इस्तेमाल मूत्रजननांगी विकारों के इलाज के लिए किया जाता है।
  4. आयुर्वेद के अनुसार शमी के पौधे (Shami plant benefits) का इस्तेमाल शरीर के कफ तथा पित्त दोष को संतुलित करने में लाभकारी होता है। इसकी छाल और फलों का इस्तेमाल दोषों के उपचार में किया जाता है।
  5. यह खुजली वाले चर्म रोग, बिच्छू के काटने, रक्तस्राव संबंधी विकारों और आंखों तथा चेहरे में जलन के इलाज में भी फायदेमंद है।
  6. बार-बार गर्भपात से पीड़ित महिलाओं को भी इसका सेवन करने की सलाह दी जाती है।
  7. चेहरे के बाल हटाने के लिए भी शमी के पौधे (Shami plant) के फलों का पेस्ट इस्तेमाल किया जाता है।
Creator -  Sourabh Manjhi ( B.Sc. 3rd Year )

Comments