Rosa indica

 गुलाब का पौधा 

Common Name -: Indian Fragrant Rose

Botanical Name -: Rosa indica 

Kingdom -: Plantae

Order -: Rosales

Family -: Rosaceae 

सामान्य जानकारी -:  गुलाब एक बहुवर्षीय, झाड़ीदार, कंटीला, पुष्पीय पौधा है जिसमें बहुत सुंदर सुगंधित फूल लगते हैं। इसकी 100 से अधिक जातियां हैं जिनमें से अधिकांश एशियाई मूल की हैं। जबकि कुछ जातियों के मूल प्रदेश यूरोप, उत्तरी अमेरिका तथा उत्तरी पश्चिमी अफ्रीका भी है। भारत सरकार ने 12 फरवरी को 'गुलाब-दिवस' " Rose Day" घोषित किया है। गुलाब का फूल कोमलता और सुंदरता के लिये प्रसिद्ध है, इसी से लोग छोटे बच्चों की उपमा गुलाब के फूल से देते हैं।

आर्थिक महत्व -: फूल के बाजार में गुलाब के गजरे खूब बिकते हैं। गुलाब की पंखुडियों और शक्कर से गुलकन्द बनाया जाता है। गुलाब जल और गुलाब इत्र के कुटीर उद्योग चलते है। उत्तर प्रदेश में कन्नौज, जौनपुर आदि में गुलाब के उत्पाद की उद्योगशाला चलती है। दक्षिण भारत में भी गुलाब के उत्पाद के उद्योग चलते हैं। दक्षिण भारत में गुलाब फूलों का खूब व्यापार होता है। मन्दिरों, मण्डपों, समारोहों, पूजा-स्थलों आदि स्थानों में गुलाब फूलों की भारी खपत होती है। यह आर्थिक लाभ का साधन है।

औषधीय गुण - 

  1. गुलाब की पत्तियों में प्राकृतिक ठंडक होती है। इसका इस्तेमाल सौन्दर्य लेप व उबटन के लिए किया जाता है।
  2. गुलाब की पत्तियों के सेवन से शरीर के हर हिस्से विशेषकर पेट में ठंडक मिलती है। इसी के चलतें प्राचीन समय में गुलकंद घर में बना कर उसे खाया जाता था।
  3. आयुर्वेद में गुलाब का प्रयोग उन दवाइयों में किया जाता है, जिनका प्रयोग कब्ज़ या गैस निवारण के रूप में किया जाता है।
  4. गुलाब के फूल में विटामिन सी की मात्रा भी पाई जाती है।
  5. गुलाब के फूल की पत्तियों का चूर्ण बनाकर आँखों में लगाने से आँखों में ठंड़क मिलती है।


Creator -: Siya Lodhi ( B.Sc. 3rd Year )

Comments