Cassia fistula

 अमलतास का वृक्ष

Common Name -: अमलतास

Botanical Name -: Cassia fistula

Kingdom -: Plantae

Order -: Fabales

Family -: Fabaceae

Other Common Names -: अमलतास, सोनहाली, सियरलाठी, आरग्वध, राजवृक्ष, शम्पाक, चतुरङ्गुल, आरेवत, व्याधिघात, कृतमाल, सुवर्णक, कर्णिकार, परिव्याध, द्रुमोत्पल, दीर्घफल, स्वर्णाङ्ग, स्वर्णफल आदि।


सामान्य जानकारी -: कई प्राचीन ग्रन्थों में अमलतास (amaltas tree) का विवरण मिलता है। इसके वृक्ष पहाड़ियों पर अपने मालाकार सुवर्ण फूलों से शोभा बढ़ाते हैं। मार्च-अप्रैल में वृक्षों की पत्तियां झड़ जाती हैं। इसके बाद नई पत्तियां और पीले रंग के पूल साथ ही निकलते हैं। उसके बाद फली लगती है। फली (amaltas ki phali) लम्बी गोल और नुकीली होती है और वर्ष भर लटकी रहती है।

अमलतास का यह पेड़ 5 से लेकर 15 मीटर तक ऊंचा हो सकता है। इस पेड़ पर मार्च से जुलाई के बीच सुनहरे पीले रंग के फूल लगते है। तथा इसके फल लंबे और बेलनाकार होते हैं, जो देखने में किसी डंडे की तरह लगते हैं। यह फल हरे रंग के होते हैं और पक जाने पर यह फल गहरे भूरे रंग का हो जाता है। इस पेड़ के फलों, फूलों तने और पत्तों में कई प्रकार के पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो कई प्रकार के शारीरिक समस्याओं के उपचार के तौर पर इस्तेमाल किए जाते हैं।

 अमलतास फल (amaltas ki phali) मज्जा को पिप्पली की जड़, हरीतकी, कुटकी एवं मोथा के साथ बराबर भाग में मिलाएं। इसका काढ़ा बनाकर पीएं। इससे ज्वर में लाभ होता है। अमलतास के पत्तों को गाय के दुग्ध के साथ पीसकर लेप करने से नवजात शिशु के शरीर पर होने वाली फुंसी या छाले दूर हो जाते हैं।


औषधीय गुण -: आयुर्वेद के अनुसार, अमलतास के इस्तेमाल से बुखार, पेट की बीमारियां, त्वचा रोग, खांसी, टीबी और ह्रदय रोग आदि में लाभ लिया जा सकता है। इतना ही नहीं अमलतास के फायदे और भी हैं।


औषधीय उपयोग -: अमलतास का उपयोग निम्नलिखित स्वास्थ्य समस्याओं के लिए किया जा सकता है:

1. कब्ज़ (Constipation) -: अमलतास का प्रयोग पाचन और आंतों को सुधारने के लिए किया जा सकता है.

2. एसिडिटी और गैस (Acidity and Gas) -: यह पाचन को सहारा प्रदान करके गैस और एसिडिटी को कम करने में मदद कर सकता है.

3. जिगर की समस्याएँ (Liver Problems) -: अमलतास का सुपारी पाचक और जिगर को स्वस्थ रखने में मदद कर सकता है.

4. विषमता और उच्च रक्तचाप (Constipation and High Blood Pressure) -: इसे पाचन और रक्तचाप को नियंत्रित करने के लिए उपयोग किया जा सकता है.

5. असमय बुढ़ापे की समस्याएं (Premature Aging) -: अमलतास में प्रचुर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो आंतरिक रूप से युवा रहने में मदद कर सकते हैं.

हमेशा याद रहे कि इसे सही मात्रा में और चिकित्सक की सलाह के साथ ही उपयोग करना चाहिए।


Creator -: Siya Lodhi ( B.Sc. 3rd Year )

Comments