Cinnamomum tamala

 तेजपत्ता का वृक्ष

Common Name -: तेजपत्ता

Botanical Name -: Cinnamomum tamala

Kingdom -: Plantae

Order -: Laurales

Family -: Lauraceae

Other Common Names -: तमालपत्र, पत्र, तेजपत्ता, बराहमी, पत्र, गन्धजात, पाकरञ्जन, तमालपत्र, पत्रक, तेजपत्र, Tamala cassia, Cassia cinnamon, Indian cassia आदि।


सामान्य जानकारी -:  तेजपत्ता 7.5 मी ऊँचा छोटे से मध्यमाकार का सदाहरित वृक्ष होता है। इसकी तने की छाल का रंग गहरा भूरे रंग का अथवा कृष्णाभ, थोड़ी खुरदरी, दालचीनी की अपेक्षा कम सुगन्धित तथा स्वादरहित, बाहर का भाग हल्का गुलाबी अथवा लाल भूरे रंग की सफेद धारियों से युक्त होती है। इसके पत्ते सरल, विपरीत अथवा एकांतर, 10-12.5 सेमी लम्बे, विभिन्न चौड़ाई के, अण्डाकार, चमकीले, नोंकदार, 3 शिराओं से युक्त सुगन्धित एवं स्वाद में तीखे होते हैं। इसके नये पत्ते कुछ गुलाबी रंग के होते हैं। इसके फूल हल्के पीले रंग के होते हैं। इसके फल अण्डाकार, मांसल, लाल रंग के, 13 मिमी लम्बे होते हैं। इसका पुष्पकाल एवं फलकाल अगस्त से फरवरी तक होता है।


तेजपत्ता का उपयोगी भाग -:

तेजपत्ता के जड़ और तने की छाल, पत्ता एवं तेल का इस्तेमाल औषधि के रुप में सबसे ज्यादा किया जाता है।


तेजपत्ता के  गुण -: तेजपत्ता के एंटी-इंफ्लैमटोरी, एंटीफंगल, एंटीबैक्टिरीयल गुणों के कारण उसको आयुर्वेद में उपचार के लिए विशेष स्थान प्राप्त है। तेजपत्ता प्रकृति से हल्का, तीखा, कड़वा, मधुर, गर्म होता है। यह पाचन में सहायक, मस्तिष्क को तेज करने वाला, पेशाब को साफ करने वाला, पेट या आमाशय के लिए स्वास्थ्यवर्द्धक होता है।

इसके पत्ते का सार दस्त को कम करने में लाभकारी होता है। इसके पत्ते का चूर्ण अल्प रक्तशर्कराकारक (Hypoglycaemia) में फायदेमंद होता है। इसके सिवा ये सिर दर्द, जुकाम , दमा, अरूची जैसे कई बीमारियों से राहत दिलाने में भी मदद करता है।


तेजपत्ता के औषधीय उपयोग -:

तेजपत्ता (Bay Leaf) को औषधि के रूप में उपयोग किया जा सकता है और इसके कई स्वास्थ्य लाभ हो सकते हैं, जैसे कि:

1. आरामदायक प्रदर्शन: तेजपत्ता का चाय बनाकर पीना मानव शरीर को आराम प्रदान कर सकता है।

2. आंतरिक स्वास्थ्य में सुधार: तेजपत्ता में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो आंतरिक स्वास्थ्य को सुधार सकते हैं।

3. डायबिटीज कंट्रोल: तेजपत्ता का उपयोग ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद कर सकता है।

4. दर्द निवारण: तेजपत्ता में एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुण हो सकते हैं जो दर्द निवारण में मदद करते हैं।

5. साइनस समस्याएं: तेजपत्ता का इस्तेमाल साइनस समस्याओं को कम करने में मदद कर सकता है।

कृपया ध्यान दें कि यह केवल सामान्य जानकारी है और किसी भी नई औषधि का सेवन करने से पहले चिकित्सक से परामर्श करना सुरक्षित होता है।


Creator -: Siya Lodhi ( B.Sc. 3rd Year )


Comments