Aloe vera

 घृत कुमारी OR ग्वारपाठा

सामान्य नाम -: घृत कुमारी

Botanical Name -: Aloe vera

Kingdom -: Plantae

Order -: Asparagales

Family -: Asphodelaceae

Other Common Names -: घृत कुमारी, अलोवेरा, एलोवेरा, ग्वारपाठा आदि।

सामान्य जानकारी -: घृत कुमारी या अलोवेरा/एलोवेरा, जिसे क्वारगंदल या ग्वारपाठा के नाम से भी जाना जाता है, एक औषधीय पौधे के रूप में विख्यात है। इसकी उत्पत्ति संभवतः उत्तरी अफ्रीका में हुई है। 

         घृत कुमारी का पौधा बिना तने का या बहुत ही छोटे तने का एक गूदेदार और रसीला पौधा होता है जिसकी लम्बाई 30-100 सेंटीमीटर तक होती है। इसका फैलाव नीचे से निकलती शाखाओं द्वारा होता है। इसकी पत्तियां भालाकार, मोटी और मांसल होती हैं जिनका रंग, हरा, हरा-स्लेटी होने के साथ कुछ किस्मों में पत्ती के ऊपरी और निचली सतह पर सफेद धब्बे होते हैं। पत्ती के किनारों पर सफेद छोटे दाँतों की एक पंक्ति होती है। गर्मी के मौसम में पीले रंग के फूल उत्पन्न होते हैं।


औषधीय उपयोग -:

  1. घृत कुमारी के अर्क का प्रयोग बड़े स्तर पर सौंदर्य प्रसाधन और वैकल्पिक औषधि उद्योग जैसे चिरयौवनकारी , आरोग्यी या सुखदायक के रूप में प्रयोग किया जाता है।
  2. मुहांसों के लिए फायदेमंद
  3. स्किन के सूजन में फायदेमंद
  4. त्वचा की जलन व छीलन में फायदेमंद
  5. त्वचा में खुजली तथा चकत्ते के लिए फायदेमंद
  6. एलोवेरा आंखों के लिए फायदेमंद
  7. एलोवेरा कब्ज में फायदेमंद
  8. एलोवेरा सिर दर्द में फायदेमंद
  9. एलोवेरा खांसी जुकाम में फायदेमंद

Useful Parts of Aloe Vera -: एलोवेरा का उपयोग किया जाने वाला भाग पत्तियां हैं, जो हमें कई बीमारियों से बचने में मदद करती हैं।


Creator - Sourabh Manjhi ( B.Sc. 3rd Year )

Comments