Kalanchoe pinnata

पथरचट्टा 

सामान्य नाम -: पथरचट्टा

Scientific name -: Kalanchoe pinnata or

Bryophyllum calycinum or Bryophyllum pinnatum

Kingdom -: Plantae

Order -: Saxifragales

Family -: Crassulaceae

Other Common Names -: Cathedral bells, Air plant, Life plant, Miracle leaf, and Goethe plant.

सामान्य जानकारी -: यह एक सपुष्पक पादप है, जो भारत के सभी राज्यों में पाया जाता है। मेडागास्कर को इसका उत्पत्ति स्थल माना जाता है। इसके पत्तों के किनारों से नया पौधा निकलता है।

पत्थरचट्टा एक प्रकार का पौधा होता है। आयुर्वेद के अनुसार इसमें कई औषधीय गुण होते हैं और ये किड़नी में पथरी की समस्या को खत्म करने में बेहद कारगर होता है। ये पौधा खाने में खट्टा, नमकीन और स्वादिष्ट होता है, इसलिए इसका उपयोग व सेवन कई प्रकार से किया जाता हैं।

औषधीय गुण -: पथरी(स्टोन)के मरीजों के लिए इसका रस रामबाण औषधि है।
किडनी में आई सूजन को इसके उपयोग से खत्म किया जा सकता है।

पत्थरचट्टा के फायदे -: पत्थरचट्टा (Patharchatta) में मौजूद स्वास्थ्यवर्धक गुण कई रोगों का इलाज करने में मदद करते हैं। पत्थरचट्टा पथरी (kidney stones) से लेकर स्किन से जुड़ी समस्याओं जैसे एक्ज़िमा और रैशेजआदि से राहत पाने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। इस गुणकारी और सदाबहार पौधे के इस्तेमाल से प्राप्त होने वाले प्रमुख स्वास्थ्य लाभों में निम्न शामिल हैं -
  1. पत्थरचट्टा किडनी स्टोन होने से रोकता हैं।
  2. पत्थरचट्टा से ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने में मदद करता हैं।
  3. पत्थरचट्टा त्वचा को स्वस्थ रखने में मदद करता है।
  4. पत्थरचट्टा संक्रमण को फैलने से रोकता है।

Creator - Sourabh Manjhi ( B.Sc. 3rd Year )



Comments