Nephrolepis cordifolia

 Fishbone fern

Common Name -: Fishbone fern, narrow sword fern.

Botanical Name -: Nephrolepis cordifolia

Kingdom -: Plantae

Order -: Polypodiales

Family -: Nephrolepidaceae

Other Common Names -: Fishbone fern, tuberous sword fern, tuber ladder fern, erect sword fern, narrow sword fern and ladder fern, and herringbone fern.

 सामान्य जानकारी -: फ़र्न दुनिया के सबसे पुराने पौधे हैं। fishbone fern भी फ़र्न की एक प्रजाति है जोकि घर के गमलों, खासकर हैंगिंग बास्केट में बहुत लगाई जाती है। इस Ornamental plant की पत्तियों का हरा रंग बहुत सुंदर लगता है।

यह पौधा साल भर हरा-भरा रहता है।यह पौधा साल भर हरा-भरा रहता है। Fishbone fern की ऊंचाई 2-3 फुट तक होती है। Fishbone fern घर के अंदर (Indoor) और बाहर दोनों जगह लगाया जा सकता है।

सामान्य उपयोग -: 

  • फर्न का उपयोग साैंदर्य प्रसाधन के रूप में किया जाता हैं।
  • इसका उपयोग शोभाकारी एवं सजावटी पौधों के रूप में किया जाता हैं।
  • इसका उपयोग भोजन एवं चारे के रूप में भी किया जाता हैं।
  • इसका उपयोग पेय पदार्थों के निर्माण में भी किया जाता हैं।
  • रंजक एवं रेशे के रूप में भी फर्न का प्रयोग किया जाता हैं।
  • इसका उपयोग जैविक खाद के रूप में, पर्यावरणीय सूचक के रूप में तथा टोकरी और झाड़ू बनाने में भी किया जाता है।

औषधीय उपयोग -:  भारत में परम्परागत रूप से फर्न का प्रयोग लोगों द्वारा विभिन्न बीमारियों के उपचार के लिये किया जाता है। इनमें मुख्यतः गाँवों में रहने वाले स्थानीय लोग तथा आदिवासी जनजातियों के लोग शामिल हैं। फर्न की विभिन्न प्रजातियों को उनके औषधीय महत्व के कारण जाना जाता है तथा इनमें से कई प्रजातियाँ तो प्राचीन काल से उपयोग में लायी जा रही हैं। फर्न का विशुद्ध औषधीय महत्व है, जिसमें प्रतिजैविक के रूप में अधिकांश प्रजातियाँ उपयुक्त होती हैं। इसके अलावा, घावों को भरने, खांसी-जुकाम, उदर रोग तथा अन्य टॉनिक के रूप में फर्न का उपयोग किया जाता है। फर्न का उपयोग कीटनाशक, एंटी-कैंसर, सांप काटने में, उच्च रक्तचाप तथा हेयर टॉनिक के रूप में भी होता है।

Creator - Sourabh Kushwah ( B.Sc. 3rd Year )

Comments