Ocimum tenuiflorum

 तुलसी का पौधा

सामान्य नाम  -: तुलसी

Scientific name -: Ocimum tenuiflorum

Kingdom -: Plantae

Order -: Lamiales

Family -: Lamiaceae

Other Common Names -: मंजरी या कृष्णा तुलसी, Holy Basil, तुलसी, आदि।

सामान्य जानकरी - 

  • तुलसी एक तरह का पौधा है जिसे भारत के अधिकतर घर में पूजा जाता है। यह घरों की छतों और आँगन में लगाई जाती है जिसे हिन्दू धर्म में पूजनीय माना जाता है। इस पौधे में अनेकों बिमारियों से लड़ने की क्षमता होती है।
  • तुलसी  एक द्विबीजपत्री तथा शाकीय, औषधीय पौधा है। लोग इसे अपने घर के आँगन या दरवाजे पर या बाग में लगाते हैं। भारतीय संस्कृति के चिर पुरातन ग्रंथ वेदों में भी तुलसी के गुणों एवं उसकी उपयोगिता का वर्णन मिलता है। इसके अतिरिक्त ऐलोपैथी, होमियोपैथी और यूनानी दवाओं में भी तुलसी का किसी न किसी रूप में प्रयोग किया जाता है।

औषधीय महत्व -  

  1.  तुलसी की पत्तियों को सबसे ज्यादा गुणकारी माना जाता है। इसकी पत्तियों का चूर्ण बनाकर और बीज का प्रयोग भी किया जा सकता है। आप पत्तियों को सीधे भी खा सकते है।
  2. अदरक और शहद के साथ तुलसी मिलाकर हर्बल चाय बनाकर सर्दियों में पीया जाता है। बुखार, पेट दर्द और संक्रमण जैसी बिमारियों में भी इसका उपयोग किया जाता है। तुलसी के उपयोग से भूख बढ़ाने, पाचन शक्ति को बढ़ाने में मदद मिलती है।
  3. तुलसी ऐसी औषधि है जो ज्यादातर बीमारियों में काम आती है। इसका उपयोग सर्दी-जुकाम, खॉसी, दंत रोग और श्वास सम्बंधी रोग के लिए बहुत ही फायदेमंद माना जाता है।
  4. तुलसी विटामिन और खनिज का भंडार है। इसमें मुख्य रुप से विटामिन सी, कैल्शियम, जिंक, आयरन और क्लोरोफिल पाया जाता है। इसके अलावा तुलसी में सिट्रिक, टारटरिक एवं मैलिक एसिड पाया जाता। जो विभिन्न रोगों के रोकथाम के लिए भी उपयोगी है।

Creator - 
Sourabh Manjhi ( B.Sc. 3rd Year )

Comments